8 जनवरी 2013 - 20:30

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 48 ईरानी ज़ाएरीन जिन्हें सीरिया में ग़ैर मुल्की आतंकियों ने बंधक बना लिया था और बुधवार को सीरियाई सरकार और हथियारबंद विद्रोहियों के बीच अदला-बदली की सौदेबाज़ी के अंतर्गत उन्हें छोड़ दिया गया, वह दमिश्क़ के एक होटल पहुंच गए हैं.....

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार 48 ईरानी ज़ाएरीन जिन्हें सीरिया में ग़ैर मुल्की आतंकियों ने बंधक बना लिया था और बुधवार को सीरियाई सरकार और हथियारबंद विद्रोहियों के बीच अदला-बदली की सौदेबाज़ी के अंतर्गत उन्हें छोड़ दिया गया, वह दमिश्क़ के एक होटल पहुंच गए हैं।
ईरान के वाइज़ फ़ारेन मिनिस्टर अमीर हुसैन अब्दुल्लाहियान ने बुध के दिन बताया कि यह लोग अगले कुछ घंटों में ईरान पहुंच जाएंगे।
इस अदला-बदली की सौदेबाज़ी में तुर्की के नागरिकों को छोड़ा गया है कि जिनकी संख्या बयान नहीं हुई हैं। तुर्की के नागरिकों को सीरिया की फ़ौज ने हालिया कुछ महीनों में गिरफ़्तार किया था।
ग़ौर तलब रहे 4 अगस्त 2012 को 48 ईरानी ज़ाएरीन को दमिश्क़ में विदेशी आतंकियों ने उस समय बंदी बना लिया था जब वह दमिश्क़ के इंटर-नेशनल हवाई अड्डे से हज़रत ज़ैनब सलामुल्लाह अलैहा के रौज़े जा रहे थे जो दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़े में है।
अल-अरबिया टीवी द्वारा जारी वीडियों में आतंकियों ने धमकी दी थी कि अगर सीरियाई सरकार ने 48 घंटे के दौरान उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही नहीं रोकी या पड़के गए उनके साथियों को आज़ाद नहीं किया तो वह ईरानी ज़ाएरीन को जान से मार देंगे लेकिन यह धमकी कभी भी अमली नहीं हो पाई।

...........
166